CG Box News Blog Chhattisgarh CG Crime: नर्स से दुष्कर्म के आरोप में रेलवे अधिकारी गिरफ्तार, पार्टी का दिया था झांसा
Chhattisgarh crime

CG Crime: नर्स से दुष्कर्म के आरोप में रेलवे अधिकारी गिरफ्तार, पार्टी का दिया था झांसा

बिलासपुर नर्स दुष्कर्म

छत्तीसगढ़, बिलासपुर। रेलवे के डिप्टी स्टेशन सुप्रिटेंडेंट पर एक निजी अस्पताल की नर्स ने गंभीर आरोप लगाए हैं। नर्स का कहना है कि आरोपी ने पार्टी देने के बहाने अपने घर बुलाया और वहां उसके साथ जबरदस्ती की। 10 दिन तक डर और सामाजिक बदनामी के कारण चुप रही पीड़िता ने आखिरकार परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। सरकंडा थाना पुलिस ने आरोपी रेलवे अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?
बिलासपुर रेलवे स्टेशन के इमरजेंसी मेडिकल यूनिट में एक निजी अस्पताल की नर्स की ड्यूटी लगाई गई थी। यूनिट की निगरानी का जिम्मा डिप्टी स्टेशन सुप्रिटेंडेंट फिरतू राम पटेल के पास था। आरोपी अधिकारी कई दिनों से नर्स को पार्टी में बुलाने की बात कह रहा था। 17 मई को वह गणेश वैली स्थित उसके निवास पर पहुंची, जहां फिरतू राम ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

डर और शर्म के कारण पीड़िता ने घटना की जानकारी किसी को नहीं दी, लेकिन 10 दिन बाद परिजनों को सब कुछ बताया। इसके बाद सरकंडा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ IPC की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे ऑफिस से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी की पत्नी उससे अलग रहती है और तलाक का मामला कोर्ट में लंबित है।

Exit mobile version