CG Box News Blog Breaking news CG news: छत्तीसगढ़ में तीजा पर महिलाओं के लिए स्पेशल ट्रेनें, देखें शेड्यूल
Breaking news Chhattisgarh

CG news: छत्तीसगढ़ में तीजा पर महिलाओं के लिए स्पेशल ट्रेनें, देखें शेड्यूल

CG news

CG news

रायपुर। तीजा पर्व के अवसर पर मायके जाने वाली महिलाओं के लिए रेलवे ने खास व्यवस्था की है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) दो जोड़ी तीजा फेस्टिवल फास्ट मेमू स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रहा है। ये ट्रेनें रायपुर–अनूपपुर–रायपुर और रायपुर–ताड़ोकी–रायपुर रूट पर चलाई जाएंगी।

इस फैसले से त्योहार पर मायके जाने वाली महिलाओं को बड़ी राहत मिलेगी।

ट्रेन शेड्यूल

  1. रायपुर-अनूपपुर-रायपुर स्पेशल (06803/06804)

रायपुर से रवाना (06803): 24 और 28 अगस्त को सुबह 4:50 बजे प्रस्थान। सिलयारी, तिल्दा, भाटापारा, बिल्हा, उसलापुर, करगी रोड, पेंड्रारोड, जैतहरी होते हुए सुबह 10:15 बजे अनूपपुर पहुंचेगी।

अनूपपुर से वापसी (06804): दोपहर 1:30 बजे अनूपपुर से प्रस्थान, शाम 7:15 बजे रायपुर पहुंचेगी।

  1. रायपुर-ताड़ोकी-रायपुर स्पेशल (06805/06806)

रायपुर से रवाना (06805): 25 और 29 अगस्त को सुबह 6:00 बजे प्रस्थान। दुर्ग, बालोद, दल्लीराजहरा, भानुप्रतापपुर, अंतागढ़ होते हुए सुबह 10:15 बजे ताड़ोकी पहुंचेगी।

ताड़ोकी से वापसी (06806): दोपहर 12:00 बजे प्रस्थान, शाम 4:25 बजे रायपुर पहुंचेगी।

Exit mobile version