CG Box News Chhattisgarh Chhattisgarh: मेडिकल बिल पास कराने 10 हजार की रिश्वत, एसीबी ने बाबू को रंगे हाथों दबोचा
Chhattisgarh

Chhattisgarh: मेडिकल बिल पास कराने 10 हजार की रिश्वत, एसीबी ने बाबू को रंगे हाथों दबोचा

Chhattisgarh

Chhattisgarh

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार पर एसीबी-ईओडब्ल्यू का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। इसी कड़ी में मेडिकल बिल पास करने के नाम पर शिक्षक से 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगने वाले एक बाबू को एसीबी ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी बाबू लंबे समय से स्कूल शिक्षकों से मेडिकल बिल और अन्य कार्यों के एवज में घूस ले रहा था। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने जाल बिछाया और उसे रिश्वत की रकम लेते ही पकड़ लिया।

यह मामला अभनपुर पारागांव निवासी शिक्षक चंद्रहास निषाद से जुड़ा है, जो शासकीय स्कूल चांपाझार चंपारण में पदस्थ हैं। उनके बच्चे की तबीयत खराब होने पर उन्होंने लगभग डेढ़ लाख रुपए खर्च किए थे और एक लाख रुपए का मेडिकल बिल स्कूल में लगाया था। इस बिल को पास कराने के लिए बाबू ने 10 हजार रुपए की मांग की। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एसीबी ने आरोपी को धर दबोचा।

Exit mobile version