धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से तीजा पर्व पर एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सिहावा थाना क्षेत्र के सांकरा गांव में एक युवक ने मामूली विवाद के बाद आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम टिकूराम सेन बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, टिकूराम ने अपनी पत्नी से तीजा के दिन अंडा सब्जी बनाने की मांग की। लेकिन पत्नी ने धार्मिक मान्यता का हवाला देते हुए पकाने से मना कर दिया। इसी बात से नाराज़ होकर टिकूराम ने आवेश में आकर पेड़ से लटककर फांसी लगा ली।
घटना के बाद परिवार और गांव में मातम पसर गया। तीजा की खुशियां एक पल में गम में बदल गईं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

