CG Box News Blog Breaking news BREAKING NEWS : छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सड़क हादसे में बाल-बाल बचे, ट्रक से टकराई कार
Breaking news Chhattisgarh

BREAKING NEWS : छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सड़क हादसे में बाल-बाल बचे, ट्रक से टकराई कार

BREAKING NEWS

BREAKING NEWS

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल मंगलवार सुबह सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई, जिससे वाहन का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसा उस वक्त हुआ जब मंत्री किसी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।

कार में मंत्री स्वयं मौजूद थे, लेकिन सौभाग्य से उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे। मंत्री को सुरक्षित देखकर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने राहत की सांस ली।

दिलचस्प बात यह है कि हादसा मंत्री के जन्मदिन के दिन ही हुआ। जैसे ही यह खबर फैली, समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में चिंता की लहर दौड़ गई। हालांकि उनके सुरक्षित होने की पुष्टि के बाद माहौल शांत हो गया।

फिलहाल पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।

Exit mobile version