CG Box News Blog Chhattisgarh CG weather update : छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में गिरेगी बिजली, इन जिलों में होगी बारिश – मौसम विभाग की चेतावनी
Chhattisgarh weather

CG weather update : छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में गिरेगी बिजली, इन जिलों में होगी बारिश – मौसम विभाग की चेतावनी

CG weather update

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। मंगलवार की रात राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है। बारिश के बाद अब धीरे-धीरे ठंडक का अहसास भी होने लगा है।

मौसम विभाग ने बुधवार को प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है। विभाग का कहना है कि रायपुर, राजनांदगांव, बिलासपुर, महासमुंद, धमतरी, गरियाबंद, दुर्ग, बलौदाबाजार, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, सारंगढ़-बिलाईगढ़, बस्तर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, रायगढ़, कोंडागांव और कांकेर में आज बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने साथ ही चेतावनी दी है कि कई जिलों में बारिश के साथ तेज आंधी-तूफान और बिजली गिरने की भी आशंका है। ऐसे में लोगों से सावधानी बरतने और अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की अपील की गई है। विभाग ने बारिश के दौरान खुले स्थानों पर रहने से बचने की भी सलाह दी है।

Exit mobile version