CG Box News Blog Breaking news Accident news : सरिया के नीचे छिपा गांजा, बेमेतरा में ट्रक पलटते ही खुला राज
Breaking news Chhattisgarh

Accident news : सरिया के नीचे छिपा गांजा, बेमेतरा में ट्रक पलटते ही खुला राज

Accident news

बेमेतरा | बेमेतरा जिले के ग्राम बैजी के पास रायपुर से सरिया भरकर जा रहा ट्रक देर रात अचानक पलट गया। सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, जबकि ड्राइवर और खलासी घटनास्थल से फरार मिले। हादसे के बाद खुलासा हुआ कि सरिया की आड़ में गांजा की तस्करी की जा रही थी। ग्रामीणों ने मौके से कई गांजे की गांठें उठा लीं। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि ट्रक कहां से रवाना हुआ था, नशीले पदार्थ की तस्करी कब से चल रही थी और इसे कहां भेजा जा रहा था।

Accident news
Accident news
Exit mobile version