CG Box News Blog Chhattisgarh Bastar rain: लगातार बारिश से बस्तर में आधा दर्जन मकान जमींदोज, विधायक ने लिया हालात का जायजा
Chhattisgarh weather

Bastar rain: लगातार बारिश से बस्तर में आधा दर्जन मकान जमींदोज, विधायक ने लिया हालात का जायजा

Bastar rain

Bastar rain

जगदलपुर। बस्तर जिले में लगातार तीन दिनों से हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश और तेज आंधी के कारण कई गांवों में मकान धराशायी हो गए हैं। सिदावंड और डुरकाठोंगा समेत कई ग्रामीण इलाकों में आधा दर्जन से अधिक घर जमींदोज हो गए हैं, जबकि कई मकानों की छतें भी उड़ गई हैं।

सूचना मिलते ही बस्तर विधानसभा के विधायक लखेश्वर बघेल प्रभावित गांवों में पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि क्षति का आकलन कर जल्द ही राहत राशि स्वीकृत की जाएगी।

विधायक बघेल ने इस दौरान पटवारी को मौके पर बुलाकर नुकसान का विस्तृत सर्वे कराने के निर्देश दिए। उन्होंने दैमन बघेल, दासरथी बघेल, शंकर बघेल, दिनेश भारती, लखमू और सोमारी मनु जैसे प्रभावित परिवारों से भी मुलाकात कर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

विशेषज्ञों का मानना है कि चक्रवात के कारण बस्तर में लगातार हो रही बारिश से फसलों को भी भारी नुकसान पहुंच सकता है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और प्रभावित परिवारों की मदद के लिए राहत कार्य शुरू कर दिए गए हैं।

Exit mobile version