CG Box News Blog Breaking news CG NEWS : सड़क हादसे में आरपीएफ जवान की मौत, गार्ड ऑफ ऑनर के बाद शव गृह ग्राम प्रयागराज रवाना
Breaking news Chhattisgarh

CG NEWS : सड़क हादसे में आरपीएफ जवान की मौत, गार्ड ऑफ ऑनर के बाद शव गृह ग्राम प्रयागराज रवाना

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। ड्यूटी से लौट रहे आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) के जवान की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। गार्ड ऑफ ऑनर देने के बाद उनके पार्थिव शरीर को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले स्थित गृह ग्राम भेजा गया, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, 36 वर्षीय राम आसरे सरोज सोमवार को खोंगसरा से पेंड्रारोड लौट रहे थे। रास्ते में एक स्वराज माजदा वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में सिर पर गंभीर चोट लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों और राहगीरों ने उन्हें अस्पताल पहुँचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद आरपीएफ ने पूरे सम्मान के साथ गार्ड ऑफ ऑनर दिया और शव को प्रयागराज रवाना किया। इस घटना से मृतक के परिवार सहित स्थानीय आरपीएफ यूनिट में शोक की लहर दौड़ गई है।

Exit mobile version