CG Box News Blog Breaking news Chhattisgarh budget :राजधानी में अंडरग्राउंड बिजली लाइन का ऐलान, मेट्रो प्रोजेक्ट को रफ्तार, नवा रायपुर में विकास की नई तस्वीर
Breaking news Chhattisgarh

Chhattisgarh budget :राजधानी में अंडरग्राउंड बिजली लाइन का ऐलान, मेट्रो प्रोजेक्ट को रफ्तार, नवा रायपुर में विकास की नई तस्वीर

Chhattisgarh budget

Chhattisgarh budget

रायपुर। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए छत्तीसगढ़ विधानसभा में पेश बजट में राजधानी और नवा रायपुर के लिए बड़े विकास कार्यों की घोषणा की गई है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अधोसंरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य और जल संसाधन को प्राथमिकता देते हुए कई अहम प्रावधान किए।

राजधानी रायपुर में बिजली व्यवस्था को आधुनिक और सुरक्षित बनाने के लिए 100 करोड़ रुपये से अंडरग्राउंड केबलिंग की योजना को मंजूरी दी गई है। वहीं रायपुर में मेट्रो रेल संचालन की दिशा में सर्वे एजेंसी तय कर दी गई है, जिससे शहरी परिवहन को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

नवा रायपुर में डिजिटल कनेक्टिविटी मजबूत करने हेतु ऑप्टिकल फाइबर विस्तार के लिए 10 करोड़ रुपये और तकनीकी शिक्षा संस्थान ट्रिपल आईटी के विकास के लिए 20 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। स्वास्थ्य क्षेत्र में सत्य साईं संजीवनी अस्पताल के विस्तार के लिए 25 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

इसके अलावा जल संसाधन विभाग के लिए 3,500 करोड़ और सीकासर-कोडार लिंक परियोजना के लिए 3,700 करोड़ रुपये का प्रावधान कर सिंचाई और जल प्रबंधन को बढ़ावा देने का संकेत दिया गया है।

Exit mobile version