CG Box News Blog Chhattisgarh Crime news : शादी का झांसा देकर कॉलेज छात्रा का शोषण! गर्भ ठहरने पर कराया गर्भपात, युवती की आपबीती सुन पुलिस भी हैरान
Chhattisgarh crime

Crime news : शादी का झांसा देकर कॉलेज छात्रा का शोषण! गर्भ ठहरने पर कराया गर्भपात, युवती की आपबीती सुन पुलिस भी हैरान

Crime news

Crime news

बिलासपुर | छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक पर कॉलेज छात्रा को शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगा है। जब युवती ने पूरी आपबीती पुलिस को बताई तो मामला गंभीर होता चला गया।

मिली जानकारी के अनुसार मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि कॉलेज छात्रा और आरोपी गौरव दुबे के बीच पिछले कुछ समय से प्रेम संबंध था। इसी दौरान आरोपी ने शादी का वादा कर युवती के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए।

आरोप है कि इस दौरान युवती गर्भवती भी हो गई थी। तब आरोपी ने उसे दवाई देकर गर्भपात करा दिया। जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने साफ इंकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Exit mobile version