CG Box News Blog Breaking news BREAKING NEWS : रायपुर के शीतला तालाब में तैरती मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, इलाके में फैली सनसनी
Breaking news Chhattisgarh

BREAKING NEWS : रायपुर के शीतला तालाब में तैरती मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, इलाके में फैली सनसनी

BREAKING NEWS

रायपुर। राजधानी रायपुर में मंगलवार सुबह एक सनसनीखेज मामला सामने आया। सड्डू इलाके स्थित शीतला तालाब में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश तैरती हुई मिली। घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, यह मामला विधानसभा थाना क्षेत्र का है। सुबह स्थानीय लोगों ने तालाब में शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू की।

फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Exit mobile version