CG Box News Blog Chhattisgarh CG crime news : प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को जिंदा जलाने की कोशिश, भाई ने पेट्रोल डालकर लगाई आग
Chhattisgarh crime

CG crime news : प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को जिंदा जलाने की कोशिश, भाई ने पेट्रोल डालकर लगाई आग

CG crime news

CG crime news

कोरबा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक युवक को जिंदा जलाकर मारने की कोशिश की गई। घटना कटओथ गांव की है, जिसमें युवक गंभीर रूप से झुलस गया और उसे इलाज के लिए कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक कोरबा जिले के कनकी गांव का रहने वाला है। युवती ने उसे मेले का बहाना बनाकर अपने गांव बुलाया था। युवक जैसे ही गांव पहुंचा, युवती के भाई ने उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। अचानक हुए हमले से युवक घबरा गया और जान बचाने के लिए पास ही स्थित तालाब में कूद गया, जिससे उसकी जान बच सकी।

घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने पीड़ित का बयान दर्ज कर लिया है और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामला प्रेम संबंध से जुड़ा हुआ है और पारिवारिक विवाद के चलते यह वारदात की गई।

Exit mobile version