CG Box News Blog Chhattisgarh Ambedkar statue chhattisgarh: नवा रायपुर विधानसभा भवन में लगेगी 25 फीट ऊंची डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने की अनुशंसा
Chhattisgarh Other

Ambedkar statue chhattisgarh: नवा रायपुर विधानसभा भवन में लगेगी 25 फीट ऊंची डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने की अनुशंसा

Ambedkar statue chhattisgarh

Ambedkar statue chhattisgarh

रायपुर। नवा रायपुर अटल नगर स्थित नवनिर्मित छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन में संविधान निर्माता और भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 25 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जाएगी। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर इसके लिए आवश्यक कार्यवाही करने की अनुशंसा की है।

विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से लोक निर्माण विभाग और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ ने अपने 25 वर्षों की यात्रा में स्वतंत्रता, समानता, न्याय और बंधुत्व के मूल्यों को अपनाते हुए बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। इस नवनिर्मित विधानसभा भवन में लगने वाली अंबेडकर की प्रतिमा संविधान निर्माता को सच्ची श्रद्धांजलि होगी और आने वाली पीढ़ियों को लोकतंत्र व सामाजिक समता की प्रेरणा देगी।

बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर का रायपुर से गहरा जुड़ाव रहा है। वे 12 दिसंबर 1945 को रायपुर आए थे और माधवराव सप्रे शाला परिसर (तत्कालीन लॉरी स्कूल) में ऐतिहासिक जनसभा को संबोधित किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस और रजत महोत्सव के अवसर पर नवा रायपुर विधानसभा भवन का लोकार्पण करेंगे।

इस पहल की शुरुआत डॉ. अंबेडकर वेलफेयर सोसाइटी (AWS) ने की है। सोसाइटी के चेयरमैन दिलीप वासनीकर और प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा था, जिसमें राज्य स्थापना के 25वें वर्ष पर यह प्रतिमा स्थापित करने का आग्रह किया गया। इसे सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।

Exit mobile version