CG Box News Blog Breaking news CG news: मरवाही में किसान पर तीन भालुओं का हमला, सिर और आंखों में गंभीर चोटें, ग्रामीणों ने बचाई जान
Breaking news Chhattisgarh

CG news: मरवाही में किसान पर तीन भालुओं का हमला, सिर और आंखों में गंभीर चोटें, ग्रामीणों ने बचाई जान

CG news

CG news

मरवाही। खेत से घर लौट रहे किसान पर तीन भालुओं ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में किसान के सिर, चेहरे और दोनों आंखों पर गंभीर चोटें आई हैं। घायल किसान को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे गंभीर स्थिति देखते हुए बिलासपुर सिम्स रेफर कर दिया गया।

घटना मरवाही वन मंडल के साल्हेकोटा गांव की है। जानकारी के मुताबिक, किसान श्रीराम नागेश खेत से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक मादा भालू अपने दो शावकों के साथ दिखाई दी और अचानक किसान पर टूट पड़ी। किसान को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।

किसान की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण पहुंचे और शोर मचाकर भालुओं को वहां से भगाया। इसके बाद ग्रामीणों ने घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने बताया कि सिर और चेहरे पर गहरी चोटों के साथ आंखों में भी गंभीर जख्म हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद वन विभाग के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे और न ही पीड़ित किसान के परिजनों से संपर्क किया। इस लापरवाही को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।

Exit mobile version