CG Box News Blog Chhattisgarh CRIME NEWS: पति बना हैवान, खाना बनाने से मना करने पर पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Chhattisgarh crime

CRIME NEWS: पति बना हैवान, खाना बनाने से मना करने पर पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

CRIME NEWS

मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ जिले के पोड़ी थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। खाना बनाने से मना करने पर पति ने गुस्से में आकर पत्नी को डंडे से बेरहमी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतका घर पर थी जब आरोपी पति श्रीराम नशे की हालत में घर पहुंचा और पत्नी से खाना बनाने के लिए कहा। पत्नी ने जब खाना बनाने से इंकार किया तो आरोपी आगबबूला हो गया और डंडे से लगातार प्रहार करने लगा। घटनास्थल पर ही महिला की मौत हो गई।

घटना की सूचना पड़ोसियों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पोड़ी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने नशे में हत्या करने की बात कबूल की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना से गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

Exit mobile version