CG Box News Blog Chhattisgarh CRIME NEWS : थाने से गर्लफ्रेंड के साथ फरार हुआ ड्रग्स तस्कर, मचा हड़कंप
Chhattisgarh crime

CRIME NEWS : थाने से गर्लफ्रेंड के साथ फरार हुआ ड्रग्स तस्कर, मचा हड़कंप

CRIME NEWS

CRIME NEWS

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। मोहन नगर थाने में गिरफ्तार ड्रग्स तस्करी का आरोपी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ फरार हो गया। युवती थाने के बाहर स्कूटी लेकर तैयार थी, मौका मिलते ही आरोपी स्कूटी में बैठकर फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और आरोपी की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगा दी गई हैं।

जानकारी के मुताबिक, 10 सितंबर को पुलिस ने 246 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ सात आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जब्त माल की कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई गई थी। इसके अलावा आरोपियों से एक कार और 1.25 लाख रुपये नकद भी बरामद किए गए थे। धमधा कृषि उपज मंडी के पास कार में बैठे आरोपियों को ग्राहक का इंतजार करते समय पुलिस ने पकड़ा था।

पकड़े गए सात आरोपियों में से छह को जेल भेजा गया था, जबकि सातवें आरोपी के बारे में पुलिस मीडिया से जानकारी छिपाती रही। अब इस आरोपी के फरार होने के बाद थाना प्रभारी की बड़ी लापरवाही उजागर हो गई है और उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संभावना है।

ड्रग्स तस्करी में पकड़े गए आरोपी

उज्जवल सिंह उर्फ गोलू (32), निवासी जामुल

मोन्टी अरोरा (32), निवासी हाउसिंग बोर्ड, भिलाई

रजत पाण्डेय (27), निवासी सुपेला

राहुल सिंह (32), निवासी हाउसिंग बोर्ड, भिलाई

लोकेश कुमार ओगरे (26), निवासी भिलाई 03

जगतार सिंह (36), निवासी खुर्सीपार

Exit mobile version