CG Box News Blog Chhattisgarh Chhattisgarh High Court: मदकू द्वीप सड़क निर्माण मामला, हाईकोर्ट ने कलेक्टर से पूछा – कनेक्टिंग रोड कब तक होगी तैयार
Chhattisgarh Other

Chhattisgarh High Court: मदकू द्वीप सड़क निर्माण मामला, हाईकोर्ट ने कलेक्टर से पूछा – कनेक्टिंग रोड कब तक होगी तैयार

Chhattisgarh High Court

Chhattisgarh High Court

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल मुंगेली जिले का मदकू द्वीप बुनियादी सुविधाओं की कमी से अब भी जूझ रहा है। इस संबंध में दाखिल याचिका पर मंगलवार को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। अदालत ने जिला कलेक्टर से पूछा कि मदकू द्वीप को जोड़ने वाली कनेक्टिंग रोड का निर्माण कार्य आखिर कब तक पूरा होगा।

सुनवाई के दौरान मुंगेली कलेक्टर और डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर (DFO) ने अपना शपथपत्र प्रस्तुत किया। कलेक्टर ने बताया कि हाईवे से मदकू द्वीप तक जाने वाले सम्पर्क मार्ग का काम लगभग पूरा हो चुका है और शेष कार्य जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति बीडी गुरु की खंडपीठ ने यह भी निर्देश दिए कि पर्यटन/संस्कृति विभाग के सचिव राज्यभर के पर्यटन स्थलों के रखरखाव और सौंदर्यीकरण पर खर्च की गई राशि का विवरण शपथपत्र के माध्यम से प्रस्तुत करें।

एडवोकेट जनरल ने अदालत को बताया कि मदकू द्वीप को पर्यटन हब के रूप में विकसित करने के लिए बुनियादी ढांचा तैयार कर लिया गया है और इसे ईको-टूरिज्म स्पॉट के रूप में भी संवारा जाएगा। इस मामले की अगली सुनवाई 7 अक्टूबर को होगी।

Exit mobile version