CG Box News Blog Breaking news CG News : कोरबा में 10 दिन में 3 मौतें, रेलवे ट्रैक पर मिल रहे युवकों के शव
Breaking news Chhattisgarh

CG News : कोरबा में 10 दिन में 3 मौतें, रेलवे ट्रैक पर मिल रहे युवकों के शव

CG News

कोरबा | कोरबा जिले में पिछले 10 दिनों के भीतर ट्रेन से कटकर तीन युवकों की मौत के मामलों ने सनसनी फैला दी है। लगातार सामने आ रही घटनाओं ने मानसिक तनाव और सामाजिक परिस्थितियों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पहली घटना उरगा थाना क्षेत्र के मड़वारानी के पास हुई, जहां 22 वर्षीय राज सिंह गोंड का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। परिजनों के अनुसार युवक शराब के नशे में था और घर से विवाद के बाद निकला था। पुलिस आत्महत्या की आशंका जताकर जांच कर रही है।

CG News
CG News

दूसरी घटना सीएसईबी चौकी क्षेत्र के टीपी नगर फाटक के पास हुई, जहां एक अज्ञात युवक का शव ट्रैक पर मिला। 10 दिन बाद भी उसकी पहचान नहीं हो सकी है। समाजसेवी संस्था की मदद से अंतिम संस्कार कराया गया।

तीसरी घटना कोतवाली थाना क्षेत्र में सामने आई, जहां 25 वर्षीय अजय निषाद का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। परिजनों के मुताबिक वह मानसिक तनाव से गुजर रहा था। पुलिस ने तीनों मामलों में जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version