CG Box News Blog Breaking news CRIME NEWS : प्रेम कहानी का खौफनाक अंत! कोरबा में प्रेमी जोड़े ने डेम में लगाई छलांग, युवक बचा, युवती लापता
Breaking news Chhattisgarh

CRIME NEWS : प्रेम कहानी का खौफनाक अंत! कोरबा में प्रेमी जोड़े ने डेम में लगाई छलांग, युवक बचा, युवती लापता

CRIME NEWS

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक-युवती ने राताखार एनीकट डेम में छलांग लगा दी। हादसे में युवक टापू में फंसकर बच गया, जबकि युवती तेज बहाव में लापता हो गई। इस घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पुलिसकर्मी जान जोखिम में डालकर युवक को बचाते दिख रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, युवक-युवती ने 25 फीट ऊंचाई से छलांग लगाई। युवक टापू में फंस गया जबकि युवती का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया। युवक की बाइक डेम पर खड़ी मिली थी। मछुआरों ने युवक को टापू में फंसा देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और 112 की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान आरक्षक चंद्रकांत गुप्ता समेत पुलिसकर्मी युवक को बचाने नदी में कूद पड़े। तेज बहाव में चंद्रकांत खुद डूबते-डूबते बचे, जिन्हें उनके साथी ने ट्यूब फेंककर सुरक्षित निकाला। लगभग 5 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद युवक को बाहर निकाला गया।

रेस्क्यू के बाद युवक की पहचान राहुल नामदेव (निवासी काशी नगर) के रूप में हुई। उसने बताया कि वह शीलू त्रिपाठी (22), निवासी एमपी नगर अटल आवास, से प्रेम करता था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन युवती के घरवाले तैयार नहीं थे। इसी कारण दोनों ने डेम में छलांग लगाने का कदम उठाया।

फिलहाल पुलिस और गोताखोरों की टीम युवती की तलाश कर रही है। इस रेस्क्यू अभियान में पुलिस व डीडीआरएफ की टीमों ने अहम भूमिका निभाई। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की बहादुरी की सराहना की।

Exit mobile version