CG Box News Blog Chhattisgarh Chhattisgarh cinema : आज से 31 सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी छत्तीसगढ़ की पहली ऐतिहासिक फिल्म ‘बलिदानी राजा गुरु बालकदास’
Chhattisgarh Entertainment news

Chhattisgarh cinema : आज से 31 सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी छत्तीसगढ़ की पहली ऐतिहासिक फिल्म ‘बलिदानी राजा गुरु बालकदास’

Chhattisgarh cinema

Chhattisgarh cinema

रायपुर। सतनामी फिल्म प्रोडक्शन रायपुर द्वारा निर्मित और लंबे समय से बहुचर्चित छत्तीसगढ़ की पहली ऐतिहासिक फिल्म ‘बलिदानी राजा गुरु बालकदास’ आज 19 सितंबर से प्रदेश के विभिन्न जिलों के 31 सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज हो गई है।

यह फिल्म सतनामी समाज सहित लाखों छत्तीसगढ़वासियों की आस्था, सम्मान और गौरव से जुड़ी हुई है।

फिल्म के निर्माता और वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. जे. आर. सोनी एवं मीडिया प्रभारी चेतन चंदेल ने बताया कि यह फिल्म गुरु घासीदास जी के द्वितीय सुपुत्र, महान प्रतापी राजा वीर बलिदानी गुरु बालकदास जी के जीवन दर्शन और शौर्य पर आधारित है। इसमें गुरुजी के बचपन से लेकर बलिदान तक के सभी प्रसंगों को बखूबी दिखाया गया है।

इस फिल्म में छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह और गुरु बालकदास जी की मित्रता तथा सर्वसमाज को हक, अधिकार और स्वाभिमान के लिए जागरूक करने के योगदान को भी फिल्माया गया है।

फिल्म का निर्देशन अमीर पति ने किया है और संवाद लेखन किस कुर्रे द्वारा किया गया है। इसे बनाने में लगभग तीन वर्ष लगे हैं। शूटिंग रायपुर, नया रायपुर, भंडारपुरी, न्यू राजेंद्र नगर, अमलेश्वर, ओडिशा और हैदराबाद में की गई है।

फिल्म में कुल चार गाने शामिल हैं, जिनके गीतकार धन्नु पवन महानंद हैं। इन गानों को अनुराग शर्मा, सुनील सोनी, कंचन जोशी और डॉ. देवेश डहरिया ने स्वर दिया है।

मुख्य भूमिकाएँ इस प्रकार हैं

गुरु बालकदास – ओम त्रिपाठी

गुरु आगरदास – मंत्री गुरु खुशवंत साहेब

शहीद वीर नारायण सिंह – पूर्व मंत्री अमरजीत भगत

पंडित सूत्रधार – पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया

Exit mobile version