CG Box News Blog Breaking news CG NEWS: टमाटर चोरी करने घुसे, करंट से दो मौतें
Breaking news Chhattisgarh

CG NEWS: टमाटर चोरी करने घुसे, करंट से दो मौतें

CG NEWS

CG NEWS

कवर्धा। जिले के रणवीरपुर चौकी अंतर्गत कोहड़िया गांव में शनिवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। खेत में टमाटर चोरी करने पहुंचे पिता-पुत्र की मौत हाईटेंशन करंट की चपेट में आने से हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

जानकारी के मुताबिक मृतक जहुरु निषाद और उसका बेटा श्रवण निषाद चोरी करने के इरादे से खेत में घुसे थे। इस दौरान खेत मालिक विशाल पटेल ने फसल की सुरक्षा के लिए खेत के चारों ओर हाईटेंशन तार बिछा रखा था। दोनों उसी करंट की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

सुबह खेत मालिक जब खेत पर पहुंचा तो उसने दोनों के शव जमीन पर पड़े देखे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version