CG Box News Blog Chhattisgarh CG NEWS: राष्ट्रीय करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल का बड़ा खुलासा, कहा- “फर्जी करणी सेना चला रहा था वीरेंद्र तोमर”
Chhattisgarh Politics

CG NEWS: राष्ट्रीय करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल का बड़ा खुलासा, कहा- “फर्जी करणी सेना चला रहा था वीरेंद्र तोमर”

CG NEWS

CG NEWS

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति और संगठनों के बीच बड़ा खुलासा सामने आया है। राष्ट्रीय करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह राजपूत ने साफ किया है कि फरार आरोपी वीरेंद्र तोमर का उनकी करणी सेना से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि तोमर बंधुओं द्वारा बनाई गई संगठन को असली करणी सेना से जोड़ना बिल्कुल गलत है।

महिपाल सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनकी करणी सेना का उद्देश्य किसी के पक्ष या विरोध में खड़ा होना नहीं है, बल्कि समाज के हित में कार्य करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई व्यक्ति गलत कार्य करेगा तो “श्री राजपूत करणी सेना” उस पर कार्रवाई करेगी।

अध्यक्ष महिपाल सिंह ने यह भी दावा किया कि फरार आरोपी वीरेंद्र सिंह तोमर छत्तीसगढ़ में “फर्जी करणी सेना” चला रहा था और लोगों को गुमराह कर रहा था। उन्होंने कहा कि जनता को भ्रमित न किया जाए और असली-नकली संगठन की पहचान स्पष्ट होनी चाहिए।

छत्तीसगढ़ में बड़े आयोजन की तैयारी

महिपाल सिंह राजपूत ने बताया कि छत्तीसगढ़ में जल्द ही श्री राजपूत करणी सेना का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने संकेत दिए कि यह आयोजन प्रदेश स्तर पर एकता और संगठन शक्ति को मजबूत करने के लिए होगा।

Exit mobile version