CG Box News Blog Chhattisgarh Janjgir Ganeshotsav: कचहरी चौक का राजा, ‘मयूर महल’ थीम में विराजेंगे बाल गणेश, 55 फीट ऊँचा पंडाल बनेगा आकर्षण का केंद्र
Chhattisgarh Other

Janjgir Ganeshotsav: कचहरी चौक का राजा, ‘मयूर महल’ थीम में विराजेंगे बाल गणेश, 55 फीट ऊँचा पंडाल बनेगा आकर्षण का केंद्र

Janjgir Ganeshotsav

जांजगीर। गणेशोत्सव का उत्साह इस बार भी कचहरी चौक में देखने को मिलेगा, जहां जाज्वल्यदेव गणेश सेवा समिति द्वारा भव्य आयोजन किया जा रहा है। ‘कचहरी चौक का राजा’ इस वर्ष बाल स्वरूप में भगवान गणेश की 20 फीट ऊँची प्रतिमा के साथ स्थापित होंगे। इस बार की थीम होगी – ‘मयूर महल’, जिसे कोलकाता के दक्ष मूर्तिकार और पंडाल कलाकार तैयार कर रहे हैं।

Janjgir Ganeshotsav
Janjgir Ganeshotsav

पूरे पंडाल का आकार 55 फीट ऊँचा और 80 फीट चौड़ा होगा। इसे रंग-बिरंगी रोशनी, लेज़र इफेक्ट और आकर्षक डिज़ाइन से सजाया जाएगा। यहां भक्तों को एक राजसी माहौल मिलेगा, जहां गणेश जी मोरों से सजे सिंहासन पर विराजमान होंगे।

जाज्वल्यदेव समिति पिछले 17 वर्षों से कचहरी चौक में गणेशोत्सव का आयोजन कर रही है। हर साल एक नई थीम और भव्य पंडाल इस आयोजन को विशेष बनाता है। ‘कचहरी चौक का राजा’ अब सिर्फ जांजगीर ही नहीं बल्कि आसपास के ग्रामीण अंचलों के लोगों के लिए भी आस्था और आकर्षण का बड़ा केंद्र बन चुका है।

गणेश स्थापना से लेकर विसर्जन तक धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों की शृंखला चलेगी, जिसमें स्थानीय युवाओं की भागीदारी आयोजन को और भी खास बना देती है।

Exit mobile version