CG Box News Blog Breaking news CG NEWS : गद्दे बनाने वाली फैक्ट्री में भयानक आग, लाखों का सामान खाक, तीन घंटे बाद काबू
Breaking news Chhattisgarh

CG NEWS : गद्दे बनाने वाली फैक्ट्री में भयानक आग, लाखों का सामान खाक, तीन घंटे बाद काबू

CG NEWS

CG NEWS

दुर्ग। दुर्ग जिले के मुरमुंदा गांव स्थित श्री साईं इंडस्ट्रीज गद्दा मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री में रविवार देर रात भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने फैक्ट्री संचालक अश्वनी वर्मा को सूचित किया, जिसके बाद कुम्हारी थाना व अग्निशमन विभाग को खबर दी गई।

सूचना पर दुर्ग फायर ब्रिगेड की 6 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और लगभग 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फैक्ट्री में रखे फोम चिपकाने वाले केमिकल के ड्रम आग की तपिश से फट गए, जिससे आग और भड़क उठी। दमकल कर्मियों ने चारों दिशाओं से पानी की बौछार कर स्थिति को नियंत्रित किया।

घटना में फैक्ट्री का पूरा सामान जलकर राख हो गया और स्ट्रक्चर भी ध्वस्त हो गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार संचालक को लगभग दो करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। कुम्हारी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version