CG Box News Blog Chhattisgarh CRIME NEWS : नवरात्र से पहले डोंगरगढ़ में 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, गुस्साए लोग पहुंचे थाने
Chhattisgarh crime

CRIME NEWS : नवरात्र से पहले डोंगरगढ़ में 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, गुस्साए लोग पहुंचे थाने

CRIME NEWS

CRIME NEWS

डोंगरगढ़। नवरात्र से पहले माता के गढ़ डोंगरगढ़ से मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। रविवार शाम 4 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंच गए। लोगों ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए थाने का घेराव किया। पुलिस ने बच्ची को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार, फिलहाल बच्ची की हालत सामान्य है।

जानकारी के मुताबिक, बच्ची रविवार शाम ट्यूशन से लौट रही थी तभी रास्ते में एक अज्ञात युवक ने उसके साथ गंदी हरकत की। दर्द महसूस होने पर बच्ची ने अपने परिवार को पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार ने पुलिस को सूचना दी।

मामला सामने आते ही मोहल्ले के लोग भड़क गए और देर रात तक थाने में डटे रहे। बढ़ते दबाव के बीच पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्ध की पहचान के प्रयास जारी हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया गया है।

इस घटना ने पूरे शहर में सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोग मांग कर रहे हैं कि आरोपी को जल्द से जल्द पकड़कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।

Exit mobile version