CG Box News Blog Breaking news CG NEWS : दल्ली राजहरा में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक की मौत, नवरात्रि पंडाल निर्माण के दौरान हादसा
Breaking news Chhattisgarh

CG NEWS : दल्ली राजहरा में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक की मौत, नवरात्रि पंडाल निर्माण के दौरान हादसा

CG NEWS

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के दल्ली राजहरा में नवरात्रि की तैयारियों के बीच एक बड़ा हादसा हो गया। गुप्ता चौक पर दुर्गा पंडाल बनाते समय 19 वर्षीय युवक डेमन उर्फ डेविड रावटे (पिता – अजित रावटे, निवासी – ग्राम घोठिया) हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार देर रात 8 से 9 युवक मिलकर पंडाल का निर्माण कर रहे थे। इसी दौरान अचानक एलटी लाइन का हाईटेंशन तार संपर्क में आ गया और युवक नीचे गिर पड़ा। घटना के तुरंत बाद उसे शहीद अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही दल्ली राजहरा पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। बुधवार सुबह परिजनों को शव सौंपा गया।

स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि हाईटेंशन तारों की ऊंचाई और रखरखाव में कमी की वजह से हादसा हुआ। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पूजा समितियों को पंडाल निर्माण के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करने की सलाह दी है।

Exit mobile version