CG Box News Blog Breaking news CG news: सरकारी दफ्तरों में तालाबंदी का दावा, कल से कामबंद-कलमबंद हड़ताल
Breaking news Chhattisgarh

CG news: सरकारी दफ्तरों में तालाबंदी का दावा, कल से कामबंद-कलमबंद हड़ताल

CG news

CG news

रायपुर। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने प्रदेशभर में कर्मचारी हितों को लेकर बड़े आंदोलन का ऐलान कर दिया है। फेडरेशन का कहना है कि शुक्रवार, 22 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल की शुरुआत होगी। इसके तहत प्रदेशभर के सरकारी दफ्तरों, स्थानीय निकायों और विश्वविद्यालयों में तालाबंदी देखने को मिलेगी।

फेडरेशन के अध्यक्ष कमल वर्मा ने बताया कि इस आंदोलन को और मज़बूती तब मिली जब छत्तीसगढ़ के राजपत्रित अधिकारियों ने भी हड़ताल का समर्थन करने की घोषणा की। उन्होंने वीडियो संदेश जारी कर कर्मचारियों से रायपुर पहुंचकर आंदोलन में शामिल होने की अपील की है।

पदाधिकारियों का दावा है कि इस हड़ताल का व्यापक असर होगा और प्रदेशभर के कर्मचारी एकजुटता दिखाएंगे। वहीं, फेडरेशन ने 30 अक्टूबर 2025 से अनिश्चितकालीन हड़ताल का विकल्प भी खुला रखा है। यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो पदोन्नति सहित कई प्रशासनिक प्रक्रियाओं पर रोक लगाई जा सकती है।

Exit mobile version