CG Box News Blog Chhattisgarh CG Weather Report: छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव हुआ मानसून, 3 दिन गरज-चमक और बारिश के संकेत, उमस ने किया बेहाल
Chhattisgarh weather

CG Weather Report: छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव हुआ मानसून, 3 दिन गरज-चमक और बारिश के संकेत, उमस ने किया बेहाल

CG Weather Report

CG Weather Report

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून ने एक बार फिर सक्रिय रूप ले लिया है। मौसम विभाग, रायपुर के अनुसार, 7 से 9 अगस्त तक राज्य के कई जिलों में मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान गरज-चमक के साथ वज्रपात की चेतावनी भी जारी की गई है।

राजधानी रायपुर समेत बिलासपुर, दुर्ग, अंबिकापुर सहित कई क्षेत्रों में बुधवार को हल्की से मध्यम वर्षा देखने को मिली। हालांकि बारिश से आंशिक राहत जरूर मिली, लेकिन चिपचिपी उमस ने जनजीवन को प्रभावित किया है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए बिजली गिरने, तेज बौछार और तेज गर्जना की चेतावनी दी है।

रायपुर का मौसम अपडेट
7 अगस्त को आसमान में बादल छाए रहेंगे और एक-दो बार गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

बिलासपुर में गर्मी और उमस का प्रकोप
यहाँ पिछले कुछ दिनों से पारा चढ़ा हुआ है। बुधवार को तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से 5 डिग्री अधिक है।

मानसून की स्थिति
मानसून द्रोणिका फिलहाल फिरोजपुर, करनाल, मुरादाबाद, खेड़ी और जलपाईगुड़ी होते हुए अरुणाचल प्रदेश तक फैली हुई है। साथ ही बांग्लादेश के मध्य भाग में एक चक्रीय चक्रवात सक्रिय है, जिससे छत्तीसगढ़ में आगामी दिनों में रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है।

मौसम विभाग की सलाह
खुले स्थानों पर बिजली चमकने के दौरान जाने से बचें। पेड़ों और बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखें।

Exit mobile version