छत्तीसगढ़। एंटी नक्सल ऑपरेशन के दौरान सुकमा जिले में नक्सलियों द्वारा बिछाए गए प्रेशर IED की चपेट में आकर ASP आकाश राव गिरपूंजे शहीद हो गए। इस दर्दनाक घटना में SDOP भानुप्रताप चंद्राकर और TI सोनल गवला भी घायल हो गए हैं।
यह घटना कोन्टा-एर्राबोरा मार्ग पर डोंड्रा के पास हुई, जहां ASP आकाश राव गिरपूंजे भारत बंद को लेकर गश्त पर थे। ब्लास्ट के बाद उन्हें और अन्य घायलों को कोन्टा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बताई गई थी, लेकिन ASP गिरपूंजे ने वीरगति प्राप्त की।
42 वर्षीय गिरपूंजे 2013 बैच के डीएसपी थे और छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के निवासी थे। वे पहले भी मानपुर-मोहला और सुकमा जैसे संवेदनशील नक्सली क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे चुके थे। उनका बलिदान छत्तीसगढ़ पुलिस के साहस और निष्ठा का प्रतीक है।

