बेमेतरा | बेमेतरा में आगामी राज्योत्सव 2025 को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। कलेक्टर रणवीर शर्मा ने शुक्रवार को कार्यक्रम स्थल बेसिक स्कूल मैदान का औपचारिक निरीक्षण किया।
जिले में 2 से 4 नवम्बर तक राज्योत्सव का आयोजन होगा, जिसमें विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्थानीय कलाकारों के प्रदर्शन और पारंपरिक छत्तीसगढ़ी व्यंजन स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
इस अवसर पर दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कलेक्टर ने आयोजन समिति को समय पर सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं ताकि आगंतुकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

