CG Box News Blog Chhattisgarh CG Crime news : मिट्टी के नीचे दफन मिला युवक का शव… वजह जानकर दंग रह गई पुलिस!
Chhattisgarh crime

CG Crime news : मिट्टी के नीचे दफन मिला युवक का शव… वजह जानकर दंग रह गई पुलिस!

CG Crime news

CG Crime news

रायपुर | छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे अभनपुर क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक का शव मिट्टी के नीचे दबा हुआ मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रारंभिक जांच में पुलिस इस मामले को हत्या मानते हुए जांच में जुटी थी। अब सामने आई जानकारी के अनुसार, मृत युवक की पहचान माना क्षेत्र के निवासी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते की गई।

आरोप है कि हत्या के बाद शव को छिपाने के इरादे से मिट्टी में दफना दिया गया था, ताकि किसी को भनक न लगे। युवक के हाथ में बने टैटू के आधार पर उसकी पहचान संभव हो सकी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

इस वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version