CG Box News Blog Uncategorized राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज छत्तीसगढ़ दौरे पर, विधानसभा के रजत जयंती समारोह में लेंगी हिस्सा
Uncategorized

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज छत्तीसगढ़ दौरे पर, विधानसभा के रजत जयंती समारोह में लेंगी हिस्सा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज 24 मार्च को एक दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ आएंगी। वे सुबह 10:35 बजे भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर पहुंच चुकी है। इसके बाद वे सीधे छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए रवाना होंगी, जहां वे विधानसभा के रजत जयंती समारोह में शिरकत करेंगी। राष्ट्रपति के इस दौरे को छत्तीसगढ़ के राजनीतिक और सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राष्ट्रपति मुर्मू के आगमन को लेकर रायपुर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और ट्रैफिक पुलिस ने यातायात को लेकर एडवाइजरी जारी की है।
छत्तीसगढ़ के गठन 1 नवंबर 2000 के बाद से छत्तीसगढ़ में देश के 6 राष्ट्रपति छत्तीसगढ़ आ चुके है। जिसमे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का ये छत्तीसगढ़ में दुसरा दौरा है।

कार्यक्रम का विवरण
➡ समय: सुबह 10:35 बजे रायपुर आगमन
➡ 11:15 बजे: छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह में शामिल होंगी
➡ विधायकों और मंत्रियों को संबोधित करेंगी
➡ दोपहर 1 बजे तक रायपुर में रहेंगी, फिर वापस रवाना होंगी

पहले भी कर चुकी हैं छत्तीसगढ़ का दौरा
इससे पहले राष्ट्रपति 25-26 अक्टूबर 2024 को रायपुर आई थीं।
✅ 25 अक्टूबर को रायपुर एम्स और एनआईटी रायपुर के दीक्षांत समारोह में शामिल हुई थीं।
✅ 26 अक्टूबर को जगन्नाथ मंदिर रायपुर में पूजा-अर्चना के बाद आईआईटी भिलाई के दीक्षांत समारोह में शामिल हुई थीं।

रजत जयंती समारोह में महत्वपूर्ण हस्तियां रहेंगे मौजूद
इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहेंगे—
🔹 राज्यपाल रमेन डेका
🔹 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
🔹 विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह
🔹 नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत
🔹 विधानसभा सदस्यगण

छत्तीसगढ़ आने वाले देश के राष्ट्रपतियों की लिस्ट

1. के. आर. नारायणन (1997-2002) – उनके कार्यकाल में छत्तीसगढ़ बना, लेकिन वे आधिकारिक दौरे पर नहीं आए।
2. एपीजे अब्दुल कलाम
3. प्रतिभा पाटिल
4. प्रणब मुखर्जी
5. रामनाथ कोविंद
6. द्रौपदी मुर्मू (वर्तमान राष्ट्रपति)

Exit mobile version