CG Box News Blog Badi Khabar छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार का तीसरा चरण शुरू, CM साय ने समाधान शिविरों का किया औचक निरीक्षण, PM आवास योजना पर दिया बड़ा बयान
Badi Khabar Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार का तीसरा चरण शुरू, CM साय ने समाधान शिविरों का किया औचक निरीक्षण, PM आवास योजना पर दिया बड़ा बयान

रायपुर/कोरबा।

छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के तीसरे चरण की आज से औपचारिक शुरुआत हो गई है। इस अभियान के तहत प्रदेश के सभी जिलों में समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जहां आम लोगों की समस्याएं सुनकर मौके पर ही समाधान किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय खुद इन शिविरों का औचक निरीक्षण कर रहे हैं। सुबह उन्होंने सक्ति जिले के करिगांव में शिविर का दौरा किया, जहां उन्होंने जनता को कई योजनाओं की सौगात दी और स्थानीय लोगों से सीधा संवाद भी किया।

इसके बाद मुख्यमंत्री कोरबा जिले के मदनपुर पहुंचे, जहां उन्होंने नागरिकों की व्यक्तिगत और सामुदायिक समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

इसी दौरान मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा, “राज्य सरकार पीएम आवास योजना को प्राथमिकता पर लेकर चल रही है। पात्र सभी गरीब परिवारों को जल्द से जल्द पक्के मकान दिलाने के लिए केंद्र के साथ समन्वय कर ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।”

मुख्यमंत्री के इस दौरे को जमीनी स्तर पर सुशासन की भावना को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Exit mobile version