CG Box News Blog Chhattisgarh Latest news – कांग्रेस का ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान तेज, BJP-EC गठबंधन पर आरोप
Chhattisgarh Politics

Latest news – कांग्रेस का ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान तेज, BJP-EC गठबंधन पर आरोप

Latest news

Latest news

रायपुर। छत्तीसगढ़ में राजनीतिक तापमान एक बार फिर बढ़ गया है। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट और पीसीसी चीफ दीपक बैज ने बड़ा ऐलान करते हुए ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान शुरू करने की घोषणा की है। इस अभियान के तहत 16, 17 और 18 सितंबर को पूरे प्रदेश में पदयात्रा, सभाएं और हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा।

सचिन पायलट 16 सितंबर को रायगढ़ से कोरबा, 17 सितंबर को मुंगेली-कोरबा और 18 सितंबर को राजनांदगांव से दुर्ग तक पदयात्रा करेंगे। कांग्रेस का आरोप है कि चुनाव आयोग और भाजपा गठबंधन में हैं और पूरे प्रदेश में मतदाता सूची में फर्जीवाड़ा किया गया है।

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा –

“हम एटम बम नहीं, हाइड्रोजन बम लेकर आ रहे हैं। चुनाव आयोग के नाम पर फर्जीवाड़ा बंद होना चाहिए। बिहार की तरह छत्तीसगढ़ में भी वोटर लिस्ट से सही नाम हटाए जा रहे हैं। यह लोकतंत्र के खिलाफ है।”

SIR और नक्सल मुद्दे पर सियासत

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिविजन) होना जरूरी है। उन्होंने राहुल गांधी पर दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाया। वहीं नक्सल मोर्चे पर विजय शर्मा ने जानकारी दी कि हाल ही में 10 नक्सली मार गिराए गए, जिनमें 1 करोड़ का इनामी बालकृष्णन उर्फ मनोज और 25 लाख का इनामी प्रमोद उर्फ पांडा शामिल हैं।

दीपक बैज ने सरकार के दावों पर सवाल उठाते हुए कहा कि नक्सल घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, शिक्षा दूतों की हत्याएं चिंता का विषय हैं और इस पर गंभीरता से चर्चा मार्च 2026 के बाद ही होगी।

कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार पर कांग्रेस का हमला

पीसीसी चीफ ने कहा –

“प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। रायगढ़ में एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या, राजनांदगांव में तीन हत्याएं और राजधानी में गैंगवार – यह सरकार की विफलता का सबूत है।”

उन्होंने रोटी बनाने की मशीन खरीद में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि 50-60 हजार की मशीन को 8 लाख में खरीदा गया है। यह मशीनें रायपुर के ट्राइबल हॉस्टल के लिए ली गई थीं, जिनकी खरीद प्रक्रिया में लगातार गड़बड़ियां हो रही हैं।

Exit mobile version