CG Box News Blog Chhattisgarh CG CRIME: तीजा पर्व से पहले दुर्ग में सनसनी, पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या, थाने पहुंचकर किया सरेंडर
Chhattisgarh crime

CG CRIME: तीजा पर्व से पहले दुर्ग में सनसनी, पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या, थाने पहुंचकर किया सरेंडर

CG CRIME

दुर्ग | भिलाई में तीजा पर्व से ठीक पहले एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घरेलू विवाद इतना बढ़ा कि पति ने अपनी पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति सीधे थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया। यह घटना नेवई थाना क्षेत्र की है।

CG CRIME
CG CRIME

जानकारी के अनुसार, मृतिका दीक्षा दुबे (20) राजनांदगांव जिले के खपरी की रहने वाली थी। उसकी शादी करीब 1 साल पहले मरोदा सेक्टर निवासी एकल तिवारी से हुई थी। आरोपी पति फ्लोर मिल चलाने के साथ ही पूजा-पाठ का काम भी करता था। बताया जा रहा है कि शनिवार रात किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ, जो बढ़ते-बढ़ते खून-खराबे में बदल गया। गुस्से में आरोपी पति ने पत्नी दीक्षा का गला दबाकर बेरहमी से कत्ल कर दिया।

थाने जाकर किया सरेंडर

पत्नी की हत्या के बाद आरोपी एकल तिवारी खुद थाने पहुंचा और पुलिस के सामने पूरे मामले का खुलासा करते हुए सरेंडर कर दिया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं, मृतका का शव घर से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

CG CRIME

घटना से पहले तीजा पर्व की तैयारियों में जुटा परिवार मातम में डूब गया है। मृतिका की मां और परिजनों ने आरोपी पति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Exit mobile version