CG Box News Blog Chhattisgarh CG NEWS: सूरजपुर में 35 हाथियों का झुंड, ग्रामीणों में दहशत का माहौल
Chhattisgarh

CG NEWS: सूरजपुर में 35 हाथियों का झुंड, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

CG NEWS

सूरजपुर। प्रतापपुर वन परिक्षेत्र के करंजवार गांव में हाथियों का बड़ा झुंड दिखाई दिया है। बताया जा रहा है कि करीब 30 से 35 हाथियों का यह दल गांव और आसपास के क्षेत्रों में घूम रहा है। हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीणों में भय का माहौल है। किसानों का कहना है कि हाथियों ने धान और मक्का की खड़ी फसल को नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया है।

CG NEWS
CG NEWS

स्थानीय लोगों के अनुसार झुंड में बड़े दंतैल हाथियों के साथ कई छोटे-छोटे शावक भी शामिल हैं। हालात को देखते हुए वन विभाग की टीम लगातार गांव में तैनात है। विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और हाथियों से दूरी बनाने की अपील की है।

Exit mobile version