सूरजपुर। प्रतापपुर वन परिक्षेत्र के करंजवार गांव में हाथियों का बड़ा झुंड दिखाई दिया है। बताया जा रहा है कि करीब 30 से 35 हाथियों का यह दल गांव और आसपास के क्षेत्रों में घूम रहा है। हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीणों में भय का माहौल है। किसानों का कहना है कि हाथियों ने धान और मक्का की खड़ी फसल को नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार झुंड में बड़े दंतैल हाथियों के साथ कई छोटे-छोटे शावक भी शामिल हैं। हालात को देखते हुए वन विभाग की टीम लगातार गांव में तैनात है। विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और हाथियों से दूरी बनाने की अपील की है।
