September 6, 2026
Bunglow no-18, Aishwarya Residency, Near VIP Chowk, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Badi Khabar Chhattisgarh

Chhattisgarh budget : महंगी कोचिंग से मिलेगी राहत? छत्तीसगढ़ बजट 2026 में युवाओं के लिए बड़े फैसले!

Chhattisgarh budget
Chhattisgarh budget

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 का ‘संकल्प’ बजट पेश करते हुए शिक्षा और युवाओं पर बड़ा फोकस किया है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने करियर काउंसलिंग के लिए 10 करोड़ रुपये और स्किल डेवलपमेंट के लिए 75 करोड़ रुपये का प्रावधान घोषित किया। नालंदा लाइब्रेरी को प्रतियोगी परीक्षाओं व उद्यमिता मार्गदर्शन का प्रमुख केंद्र बनाया जाएगा, ताकि युवाओं को महंगी कोचिंग पर निर्भर न रहना पड़े।

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए तीन योजनाओं में 33 करोड़ रुपये और ‘मुख्यमंत्री शिक्षा सहयोग योजना’ के लिए 10 करोड़ रुपये तय किए गए हैं। इस योजना के तहत विद्यार्थियों के हॉस्टल खर्च का वहन सरकार करेगी।

क्या है संकल्प का आशय?
S= समावेशी विकास

A= अधोसंरचना

N=निवेश

K= कुशल मानव संसाधन

A= अंत्योदय

L= लाइवलीहुड

P=पॉलिसी से परिणाम

एविएशन सेक्टर में बिलासपुर, जगदलपुर और अंबिकापुर एयरपोर्ट के विकास हेतु 80 करोड़ रुपये तथा ‘सीजी वायु योजना’ के लिए 30 करोड़ रुपये रखे गए हैं। स्वास्थ्य क्षेत्र में कुनकुरी, मनेन्द्रगढ़ और दंतेवाड़ा में तीन नए मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा भी की गई।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बजट को समावेशी विकास और सुशासन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

My name is Yugal Bhardwaj. I am from Limtara village in Sakti district, Chhattisgarh, and I am currently associated with CG Box News. I am pursuing a B.Sc. in Electronic Media at Kushabhau Thakre University of Journalism and Mass Communication, Raipur. I have a strong interest in journalism and digital media. I enjoy working in reporting, news and content writing, video production, editing, videography, and communication. I continuously strive to learn new things and improve my skills. My goal is to use my creativity, dedication, and practical experience to establish myself as a responsible and influential journalist in the media industry.
Terimakasih Kepada
Digital Forensics & Incident Response