June 5, 2026
Bunglow no-18, Aishwarya Residency, Near VIP Chowk, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Breaking news Chhattisgarh

CG news: पुलिस ने सात संचालिकाओं को किया गिरफ्तार, नियमों का पालन न करने पर हुई सख्ती

CG news
CG news

दुर्ग। भिलाई के स्मृति नगर चौकी पुलिस ने सूर्या मॉल में चल रहे सात स्पा सेंटर्स पर छापा मारते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने और अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर सभी स्पा सेंटर संचालिकाओं को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि इससे पहले भी सूर्या मॉल के जुनवानी क्षेत्र में संचालित स्पा एंड सैलून पर दबिश दी गई थी और संचालकों को साफ चेतावनी दी गई थी कि अवैध गतिविधियों से दूर रहें। साथ ही नगर निगम द्वारा जारी गुमास्ता लाइसेंस के नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए थे।

इसके बावजूद कई स्पा संचालक नियमों का पालन नहीं कर रहे थे, जिसके बाद सात स्पा सेंटर्स पर कार्रवाई की गई। पुलिस का कहना है कि इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी ताकि शहर में अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह से रोक लगाई जा सके।

Terimakasih Kepada
Digital Forensics & Incident Response