CG Box News Blog Badi Khabar सुकमा में 18 नक्सलियों का आत्मसमर्पण, 4 हार्डकोर नक्सली शामिल, ₹39 लाख का था इनाम
Badi Khabar Chhattisgarh

सुकमा में 18 नक्सलियों का आत्मसमर्पण, 4 हार्डकोर नक्सली शामिल, ₹39 लाख का था इनाम

सुकमा नक्सली आत्मसमर्पण

सुकमा नक्सली आत्मसमर्पण

सुकमा | छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सल प्रभावित क्षेत्र बटालियन नंबर 1 में बड़ी सफलता मिली है। यहाँ 18 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, जिनमें चार हार्डकोर नक्सली भी शामिल हैं। इन नक्सलियों पर कुल ₹39 लाख का इनाम घोषित था, जिनमें दो पर ₹8-8 लाख का इनाम था।

ये नक्सली सुकमा और बीजापुर जिले में हुई कई बड़ी हिंसक घटनाओं में शामिल रहे हैं। आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति और नियद नेल्ला नार योजना से प्रेरित होकर मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया।

सरकार की ओर से सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को प्रोत्साहन राशि और पुनर्वास लाभ प्रदान किए जाएंगे।

Exit mobile version