CG Box News Blog Chhattisgarh CG NEWS : सेन्द्री में यूरिया की काला बाजारी, किसान मजबूर होकर खरीद रहे महंगा यूरिया
Chhattisgarh Other

CG NEWS : सेन्द्री में यूरिया की काला बाजारी, किसान मजबूर होकर खरीद रहे महंगा यूरिया

CG NEWS

CG NEWS

सेन्द्री। क्षेत्र में यूरिया की काला बाजारी से किसान परेशान हैं। सरकारी सोसायटी में यूरिया की कमी के कारण प्राइवेट दुकानदार ऊँचे दामों पर यूरिया बेच रहे हैं। किसानों को 1000 से 1500 रुपये तक चुकाकर मजबूरन यूरिया खरीदना पड़ रहा है।

जानकारी के अनुसार, ट्रकों से यूरिया सीधे प्राइवेट दुकानों तक पहुंच रहा है, जबकि सरकारी सोसायटी तक यूरिया की आपूर्ति नहीं हो रही है। इससे किसानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

किसानों ने सरकार से मांग की है कि इस पूरे मामले की जांच की जाए और काला बाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई हो। साथ ही यूरिया की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि किसानों को सस्ती दर पर खाद उपलब्ध हो सके।

Exit mobile version