CG Box News Blog Chhattisgarh राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में झमाझम बारिश, गरज-चमक के साथ मौसम का बदला मिजाज
Chhattisgarh

राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में झमाझम बारिश, गरज-चमक के साथ मौसम का बदला मिजाज

रायपुर।छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक अब कुछ ही दिनों की दूरी पर है, लेकिन इससे पहले ही प्रदेश के विभिन्न जिलों में मानसूनी बारिश की झलक देखने को मिल रही है। राजधानी रायपुर में मंगलवार सुबह से ही मौसम ने करवट ली। बादलों की घनी परत छाई रही और शाम होते-होते तेज हवाओं के साथ गरज और चमक शुरू हो गई। इसके बाद झमाझम बारिश ने शहर को भिगो दिया।

मौसम विभाग ने प्रदेश के सभी जिलों में अलर्ट जारी करते हुए अगले कुछ दिनों में भारी बारिश की संभावना जताई है। खासकर रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा और बस्तर संभागों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश की चेतावनी दी गई है। नागरिकों को सावधानी बरतने और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।

Exit mobile version