CG Box News Blog Breaking news Palari mid-day meal scandal: 83 बच्चों को परोसा कुत्ते का जूठा खाना, हाईकोर्ट ने सरकार से जवाब मांगा
Breaking news Chhattisgarh

Palari mid-day meal scandal: 83 बच्चों को परोसा कुत्ते का जूठा खाना, हाईकोर्ट ने सरकार से जवाब मांगा

Palari mid-day meal scandal

Palari mid-day meal scandal

बलौदाबाजार,भाटापारा | छत्तीसगढ़ के पलारी ब्लॉक स्थित लच्छनपुर मिडिल स्कूल में मिड-डे मील में बच्चों को कुत्ते का जूठा खाना परोसने की शर्मनाक घटना पर अब हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए सरकार से जवाब मांगा है। 28 जुलाई को हुई इस घटना में 83 बच्चों को वही खाना दिया गया था जिसे एक आवारा कुत्ता पहले जूठा कर चुका था। इसके बाद बच्चों को एंटी-रेबीज वैक्सीन दी गई, पर आंकड़ों में विसंगति सामने आई।

हाईकोर्ट ने इसे “गंभीर लापरवाही” बताते हुए स्कूल शिक्षा सचिव को 19 अगस्त तक व्यक्तिगत हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने पूछा है कि क्या सभी बच्चों को समय पर वैक्सीन दी गई, क्या दोषियों पर कार्रवाई हुई, मुआवजा मिला या नहीं और भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकने के लिए क्या इंतजाम किए गए हैं।

अदालत ने टिप्पणी की कि मिड-डे मील सिर्फ औपचारिकता नहीं, बल्कि यह बच्चों की गरिमा और जीवन से जुड़ा मामला है।

Exit mobile version