CG Box News Blog Chhattisgarh Police action : नवा रायपुर में विदेशी छात्र की मौत का राज खुला? संदिग्ध गिरने के मामले में 3 विदेशी छात्र गिरफ्तार
Chhattisgarh crime

Police action : नवा रायपुर में विदेशी छात्र की मौत का राज खुला? संदिग्ध गिरने के मामले में 3 विदेशी छात्र गिरफ्तार

Police action

Police action

रायपुर | नवा रायपुर के सेक्टर-16 स्थित एक 4 मंजिला ईडब्ल्यूएस भवन से गिरकर विदेशी छात्र की मौत के मामले में पुलिस ने जांच के बाद अहम कार्रवाई की है। थाना मंदिर हसौद क्षेत्र में दर्ज इस प्रकरण में निजी यूनिवर्सिटी के तीन विदेशी छात्रों को गैर-इरादतन हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, यह घटना 22 दिसंबर 2025 की शाम की है। मृतक विदेशी छात्र सैमपुर जुदे अपने एक साथी के साथ बिल्डिंग के पास खड़ा था, तभी कुछ अन्य विदेशी छात्रों से उसका विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया, जिससे सैमपुर जुदे घबराकर उसी इमारत की सीढ़ियों से छत की ओर भागा।

जांच में सामने आया कि पीछा किए जाने की आशंका के चलते छात्र ने छत से छलांग लगा दी, जिससे वह नीचे कंक्रीट रोड पर गिर पड़ा। गंभीर चोट लगने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया है। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Exit mobile version