CG Box News Blog Breaking news Surguja News : मैनपाट में महिला पर आदिवासी बच्चियों को धर्मांतरण कराने का आरोप, FIR दर्ज
Breaking news Chhattisgarh

Surguja News : मैनपाट में महिला पर आदिवासी बच्चियों को धर्मांतरण कराने का आरोप, FIR दर्ज

Surguja News

Surguja News

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले के मैनपाट में धर्मांतरण की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि आरती मांझी नाम की महिला ने आदिवासी बच्चियों को प्रलोभन देकर चर्च ले जाने की कोशिश की। ग्रामीणों ने महिला को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। घटना का वीडियो भी वायरल हो गया है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला के खिलाफ छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम की धारा 5(क) के तहत FIR दर्ज कर ली है।

जानकारी के अनुसार, रविवार को धर्म रक्षा समिति के संयोजक दिलवर यादव और ग्रामीणों ने आरती मांझी को रंगे हाथों पकड़ा। वह ग्राम सरभंजा के मांझी परिवार की 6 नाबालिग बच्चियों को बरिमा चर्च में बतिस्ता कराने ले जा रही थी। परिजनों को इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी।

पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद बच्चियों के परिजनों के बयान भी दर्ज किए हैं। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version