CG Box News Blog Breaking news CG Road accident : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, परिजनों में मातम
Breaking news Chhattisgarh

CG Road accident : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, परिजनों में मातम

CG Road accident

CG Road accident

कोंडागांव। जिले के जोबा गांव के पास बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे दो युवकों को एक अज्ञात वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही कोंडागांव पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोंडागांव थाना प्रभारी टामेश्वर चौहान ने बताया कि मृतक युवक देर रात कोंडागांव से अपने गांव जोबा लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे की खबर मिलते ही गांव और परिजनों में कोहराम मच गया।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Exit mobile version