CG Box News Blog Breaking news Breaking news : सवालों से घिरी खेल विभाग की संचालक, चप्पल छोड़ कर भागी तनुजा सलाम!
Breaking news Chhattisgarh

Breaking news : सवालों से घिरी खेल विभाग की संचालक, चप्पल छोड़ कर भागी तनुजा सलाम!

Breaking news

रायपुर। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस ने आज खेल विभाग में हो रहे भ्रष्टाचार को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश महासचिव भावेश शुक्ला के नेतृत्व में संगठन ने खेल विभाग की संचालक तनुजा सलाम और बीजेपी बालोद जिलाध्यक्ष सौरभ लूनिया पर गंभीर आरोप लगाए।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जब युवा कांग्रेस के भावेश शुक्ला ने सवाल किया तो तनुजा सलाम बिन जवाब दिए चप्पल छोड़ के भागते दिखी और सवाल का जवाब देने से बचती दिखी ।एवं विभाग मैं भ्रष्टाचार का खेल उजागर ना हो इस वजह से पुलिस प्रशासन का दबाव बनाने की कोशिश की गई साथ ही सभी साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है

युवा कांग्रेस ने ज्ञापन सौंपते हुए आरोप लगाया कि –

बस्तर ओलंपिक के ट्रैक सूट खरीद में करोड़ों का घोटाला हुआ।

सफाई कर्मचारी का टेंडर एक ही व्यक्ति को देने का मामला सामने आया।

बीजेपी के सौरभ लूनिया विभाग की हर फाइल में फोन कर हस्तक्षेप कर रहे हैं।

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि जब भावेश शुक्ला ने भ्रष्टाचार से जुड़े सवाल पूछे तो संचालक तनुजा सलाम बिना जवाब दिए वहां से निकल गईं।

युवा कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार उजागर न हो, इसके लिए प्रशासन ने पुलिस दबाव बनाकर कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।

संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि मामले की शीघ्र जांच और कार्रवाई नहीं की गई तो वे धरना, प्रदर्शन और चक्का जाम जैसे आंदोलन करने पर मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Exit mobile version