CG Box News Blog Breaking news CG NEWS : धान उपार्जन केंद्र में 1.39 करोड़ का घोटाला, प्रभारी पर अमानत में खयानत का केस दर्ज
Breaking news Chhattisgarh

CG NEWS : धान उपार्जन केंद्र में 1.39 करोड़ का घोटाला, प्रभारी पर अमानत में खयानत का केस दर्ज

CG NEWS

कवर्धा। जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के कोदवागोडान धान उपार्जन केंद्र में करोड़ों रुपये का घोटाला सामने आया है। तत्कालीन केंद्र प्रभारी रमाशंकर चंद्राकर पर करीब 6,000 क्विंटल धान के गबन का आरोप है, जिसकी बाजार कीमत लगभग ₹1.39 करोड़ बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, जांच में यह धान न तो गोदाम में मिला है और न ही उसका कोई वैध हिसाब-किताब प्रस्तुत किया गया है। इसी आधार पर कुकदूर थाना पुलिस ने अमानत में खयानत की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। प्रशासन का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने जिले में धान उपार्जन प्रक्रिया की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Exit mobile version