CG Box News Blog Breaking news Woman harassment case : मृत महिला को जिंदा करने का झांसा! टोनही बताकर रची गई खौफनाक साजिश, 2 बैगा गिरफ्तार
Breaking news Chhattisgarh

Woman harassment case : मृत महिला को जिंदा करने का झांसा! टोनही बताकर रची गई खौफनाक साजिश, 2 बैगा गिरफ्तार

Woman harassment case

Woman harassment case

जशपुर | जशपुर जिले में अंधविश्वास और टोनही प्रताड़ना से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। तंत्र-मंत्र के जरिए मृत महिला को जिंदा करने का दावा करने वाले दो फरार बैगाओं को पुलिस ने रायगढ़ और सारंगढ़-बिलाईगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अब तक एक पुलिस अधिकारी सहित कुल 10 आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं।

यह मामला दुलदुला थाना क्षेत्र के ग्राम भिंजपुर का है। 8 नवंबर 2025 को पीड़िता फौसी बाई ने शिकायत दर्ज कराई थी कि गांव के कुछ लोगों ने उसे टोनही बताकर मारपीट की, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने उसे जबरन मरघट की ओर ले जाने की कोशिश भी की थी, लेकिन बच्चों की सूझबूझ से उसकी जान बच गई।

जांच में खुलासा हुआ कि रायपुर में पदस्थ एक सहायक उप निरीक्षक की पत्नी की मृत्यु के बाद बैगाओं ने तंत्र-मंत्र से जिंदा करने का दावा किया और 60 हजार रुपये की मांग की। साजिश के तहत फौसी बाई को टोनही बताकर प्रताड़ित किया गया। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।

Exit mobile version